Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

डुमरथर स्कूल के बच्चों ने राखी बांधकर पेड़-पौधों को बनाया अपना भाई, रक्षा करने का लिया संकल्प

0 407
जरमुंडी। दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के इको क्लब के सदस्यों ने शुक्रवार को पेड़-पौधों को राखी बांधकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.सपन कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों की रक्षा करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए इस कार्यक्रम के तहत पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता लाने का  काम किया गया। इको क्लब की सदस्य पार्वती कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हमलोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया है। क्लब की सदस्य ललिता मरांडी ने कहा कि हमारे समाज में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में लोगों को बताना आवश्यक है। कार्यक्रम में इको क्लब के सदस्य, बाल संसद के प्रधानमंत्री, सदस्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक अनुज कुमार मंडल, सुखलाल मुर्मू, शशि भूषण आदि शामिल थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.