Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुमका में विजयपुर से कुरूवा चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा

0 489
दुमका। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में ‘‘हर घर तिरंगा यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को यहां दुमका सदर मंडल अध्यक्ष मनिलाल गृही के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा विजयपुर चौक से निकाली गयी थी, जो दुधानी चौक होते हुए कुरूवा चौक तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिन्दाबाद, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिन्दाबाद और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जिन्दाबाद का जोरदार नारा लगा रहे थे। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला के उपाध्यक्ष पिंटू साह, बिमल मरांडी, मंडल के महामंत्री बैजनाथ यादव, महिला मोर्चा की सदस्य टिंकू गण, संतोष मल्लाह, कृष्ण मुरारी सुमन, मीडिया प्रभारी कुश कुमार पाल, रवि राउत, विक्की गुप्ता, राम कुमार साह, प्रेम राज मंडल, अजय साह, राजू दत्ता, दयामय दत्ता, तवेशा पल्लवी, विद्या कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.