Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

भारत स्काउट एवं गाइड दुमका के जिला मुख्यालय में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ.दुर्गा नन्द झा ने फहराया तिरंगा

0 247
दुमका। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारत स्काउट एवं गाइड, दुमका के जिला मुख्यालय में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ.दुर्गा नन्द झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जबकि भारत स्काउट एवं गाइड ध्वज को अतिविशिष्ट अतिथि  जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने फहराया। इस अवसर पर उप सभापति दिवाकर महतो, मुख्य जिला आयुक्त हरिश्चंद्र चौधरी, जिला स्कूल के पूर्व प्राचार्य डाॅ.अजय कुमार गुप्ता, प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस, पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ.दिलीप कुमार झा, श्री राम कृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार साह, जिला सचिव विजय कुमार दूबे, पूर्व प्रभारी प्राचार्या विभा कुमारी, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज कुमार घोष, लायंस क्लब के सदस्य रमण वर्मा, गाइड कैप्टन लिली ग्रेस एक्का, जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक शम्भूनाथ मिश्रा, स्काउट मास्टर संजीत कुमार चौधरी, गाइड कैप्टन कुमारी अलका, सहायक स्काउट मास्टर अनुराग नन्दन सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों  एवं स्काउट्स  एवं गाइड्स ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर परेड कमांडर गुलशन विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्काउट गाइड द्वारा पैरेड का आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
#####################

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.