Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में समारोहपूर्वक मनी बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 108वीं जयंती

0 315

दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के द्वारा सोमवार को मंडल आयोग के अध्यक्ष और अखंड बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 108वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह का आयोजन मोर्चा के स्थानीय बन्दरजोरी चौक स्थित अस्थायी कार्यालय के प्रशाल में किया गया था, जिसका शुभारंभ स्व.बीपी मंडल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में मंच का संचालन मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने किया। समारोह स्थल में स्व.बीपी मंडल अमर रहे, जिसकी जितनी संख्या भारी, उनकी उतनी भागीदारी, वोट हमारा, राज तुम्हारा नही चलेगा, नहीं चलेगा जैसे गगनभेदी नारा गूंजता रहा। मोर्चा के मुख्य संरक्षक दिवाकर महतो ने अपने स्वागत वक्तव्य में विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि बीपी मंडल ने आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ी जातियों की पहचान कर उसे 27 प्रतिशत आरक्षण देने की अनुशंसा की थी। उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने कहा कि झारखंड राज्य में अविलम्ब जाति जनगणना कराकर जनसंख्या के आधार पर समुचित आरक्षण दिया जाना चाहिए। पंचायत को ईकाई मानकर अनुसुचित क्षेत्र का निर्धारण कर पिछड़ी जाति को उसका अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। इसकी लड़ाई सड़क से संसद तक किया जायगा। उन्होंने 5 सितंबर को बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उस दिन प्रमंडलीय मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग के हक और अधिकार के लिए धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम भी किया जाएगा। प्रधान महासचिव डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि झारखंड गठन के पूर्व बिहार के समय में पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, जिसे झारखंड गठन के बाद 14 प्रतिशत कर दिया गया है। उसके बाद झारखंड की रघुवर सरकार के द्वारा पिछड़ों को दो वर्गों में बांटकर ओबीसी 1 को 8 और ओबीसी 2 को 6 प्रतिशत कर संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुसंशा के आलोक में तत्काल पिछड़े वर्ग को 36 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी लड़ाई जारी रहेगी। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जायेगी लड़ाईं जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों को एकजुट होकर जाति जनगणना कराकर संख्याबल के अनुरूप आरक्षण लेने के लिए संघर्ष करना होगा। केन्द्रीय महासचिव रंजित जायसवाल ने कहा कि निकाय एवं पंचायत चुनाव व्यवस्था में ट्रिपल टेस्ट कराकर आरक्षण को सामंजित कर पिछड़ों को उचित हक देना होगा। बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे ने स्व.बीपी मंडल के जीवन और पिछड़ों के लिए किये गये उनके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह को मोर्चा के महासचिव दयामय माजी, अजित मांझी, जयकांत कुमार, गौतम दर्वे, सचिन कुशवाहा, को उज्जवल मंडल, नवनीत शेखर, अरुण पंजियारा आदि ने भी संबोधित किया।

समारोह में बरुण यादव, सुबोध यादव, प्रफुल्ल मंडल, अमूल्य पंजियारा, विकास पंजियारा, गुड्डू यादव, चंद्रकांत मंडल, अनिल पंडित, मयंक रंजन, संजय मंडल, सुजीत यादव, सुभाष मंडल, वीरेंद्र यादव, सुरेश यादव, नल कुमार दत्त, कमलेश्वर सिंह, तेज नारायण मंडल, सुधांशु मंडल, सपन कापरी, रविंद्र नाथ मांझी, पंकज कुमार, रितेश केसरी, जगबंधु मंडल, नारायण बैध, जियाधर मंडल, सुशील कापरी, किशोर मंडल, नंदलाल मंडल, अजय मंडल, रविंद्र मंडल, जनसंघ मंडल, राजेश पंजियारा, रमाकांत मंडल, आदिति, धनेश्वर दर्वे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के रामगढ़ प्रखंड सचिव मदन मंडल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.