Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

अभाविप ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को बताया असंवैधानिक, फूंका सीएम का पुतला

0 367

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने विधानसभा में पारित झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को असंवैधानिक करार दिया है। इसके विरोध में परिषद् के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां टीन बाजार चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस अवसर पर परिषद् के नगर सह मंत्री अमन साह ने कहा कि झारखंड सरकार की मनमानी और तानाशाही रवैया अपनी सीमा पार कर चुका है। यह सरकार अपनी सत्ता के दम पर जनता और व्यवस्था दोनों को रौंदने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि राजभवन की गरिमा और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लगातार नष्ट करने का सरकार का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान का मंदिर और राष्ट्र निर्माण का केंद्र होता है लेकिन वर्तमान सरकार इसे अपनी राजनीतिक दुकान में तब्दील करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल, जो कि राज्य के कुलाधिपति हैं, उनके अधिकारों का हनन और राजभवन की स्वायत्तता को कुचलने का यह प्रयास संविधान के प्रति सरकार की अवमानना को दर्शाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज्य की जनता और समस्त छात्र समुदाय से अपील करती है कि वे लोकतंत्र और शिक्षा की स्वायत्तता की रक्षा के लिए इस सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करें। परिषद् सरकार के इन कदमों के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आगामी दिनों में सरकार के इरादों को नाकाम करने के लिए व्यापक संघर्ष का एलान करती है। पुतला दहन के इस कार्यक्रम में परिषद् के विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, विवेक धर, आदित्य जोशी, प्रिंस राज, राज केसरी, साकेत कुमार, अनूप दत्ता, उपेंद्र दास और हीरालाल शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.