Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं

शिविर में एनसीसी कैडेट्सों ने किया रक्तदान, उपायुक्त ने की सराहना

0 269

दुमका। कमार दुधानी, दुमका में गुरुवार को एनसीसी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। इससे अनगिनत लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। शिविर में अच्छी संख्या में एनसीसी कैडेट्सों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले एनसीसी कैडेट्सों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं में सेवा-भावना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर एनसीसी के अनुशासन, समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करने में सहायक सिद्ध होगा। इससे पूर्व उपायुक्त को एनसीसी कैडेट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। उसके बाद उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.