Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

श्री राधाष्टमी : राधे-राधे के उदघोष से गूंज उठा दुमका का इस्काॅन मंदिर

0 467

 

दुमका। दुमका शहर के राज पैलेस, शिवपहाड़ स्थित इस्काॅन मंदिर रविवार को राधे-राधे और हरे कृष्ण के उद्घोष से गूंज रहा था। अवसर था श्री राधाष्टमी का। यहां रविवार को पूरे भक्तिमय वातावरण में बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ राधाष्टमी का पर्व मनाया गया। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ राज पैलेस की ओनर मनीषा राज वर्मा ने श्री राधा कृष्ण विग्रह के भव्य अभिषेक से किया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया। कार्यक्रम में रानीश्वर से पहुंची वैष्णव भक्तों की टोली ने कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक दिव्य एवं भक्तिमय बना दिया। उनकी स्वर लहरियों और नृत्यपूर्ण कीर्तन से पूरा परिसर राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। अभिषेक के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विकास विद्यालय के विद्यार्थियों ने राधा रानी को समर्पित विभिन्न भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विकास विद्यालय के निदेशक नवीन मिश्रा ने राधारानी एवं भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुंदर वर्णन कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण हुआ, जिसमें उपस्थित 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.