Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

पुण्यतिथि पर उपराजधानी में याद किये गये बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद

0 349

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के द्वारा बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के लोगों ने बाबू जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने उनके जीवन को याद करते हुए उनके द्वारा दिये गये नारा “दस का शासन नब्बे पर, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है, धन-धरती और राजपाट में, नब्बे भाग हमारा है” को दोहराया। इस अवसर पर मोर्चा के केन्द्रीय प्रधान महासचिव डॉ.अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दुमका जिला में पिछड़ों का आरक्षण पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा के आलोक में शून्य से बढ़ाकर 36 प्रतिशत करने, अविलंब जातिगत जनगणना कर पिछड़ों को आबादी के अनुरूप आरक्षण देने, शिक्षकों की बहाली में आरक्षण नहीं देने एवं सामान्य श्रेणी की पात्रता होने के बावजूद नियुक्ति नहीं कर ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकार के साजिश के तहत उन्हें हक अधिकार से वंचित करने, प्रत्येक जिला में ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था करने, शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में समुचित आरक्षण का प्रावधान करने, ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों को लागू करने आदि मांगों को लेकर मोर्चा के द्वारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। केन्द्रीय मुख्य संरक्षक दिवाकर महतो ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही मनमानी को रोकन के लिए मोर्चा को गंभीर पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने खोए हुए अधिकार को पाने के लिए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। आंदोलन से ही हमारी बात सरकार तक पहुंच सकती है। केन्द्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मोर्चा के महासचिव रंजीत जयसवाल, दयामय माजी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार मांझी, जिला संयोजक जयकांत कुमार, सुरेन्द्र यादव, सचिन कुशवाहा, पवित्र कुमार मंडल, नवनीत कुमार शेखर, मदन मंडल, पांडव कापरी, अजय कुमार मंडल, जीतू राय, कर्पूरी ठाकुर, दिग्विजय कुशवाहा, उत्तम कुमार मंडल, जनसंघ मंडल राजेश गुप्ता, जगबंधु मंडल, नारायण वेद, मंतोष कुमार महतो, उत्तम कुमार मंडल, जियाधर मंडल, प्रभास कुमार मंडल, जितेंद्र मंडल, अमूल्य पंजियारा, हरे कृष्ण मालिक, विकास पंजियारा, तरुण पंजियारा, बॉबी देवी, नमिता कुमारी, फोटिक चंद्र मांझी, दिनेश कापरी, असित कुशवाहा, चंदन कुमार, अवधेश कुमार मांझी, रामकृष्ण मांझी आदि उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.