Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

विश्वविद्यालय में कुलपति के नेतृत्व में चला एनएसएस का स्वच्छता अभियान

0 523

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में गुरुवार को एनएसएस के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर डॉ.कुनुल कंदीर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेन्द्र यादव, वित्तीय सलाहकार डॉ.ब्रजनन्दन ठाकुर, कुलानुशासक डॉ.राजीव कुमार, कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा, सीसीडीसी डॉ.अब्दुस सत्तार, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा, मानविकी संकाय अध्यक्ष डॉ.परमानन्द प्रसाद सिंह, सामाजिक विज्ञान के संकाय अध्यक्ष डॉ.टीपी सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ.धनंजय कुमार मिश्र, सहायक प्रोफेसर डॉ.अच्युत चेतन, डॉ.हिमाद्रि शेखर दत्त, शिक्षकेत्तर कर्मचारी गौतम कुमार झा, राजेश प्रसाद सिंह, लाल बिहारी साह, अजित कुमार सिंह, मनीष सोरेन, अकलू हांसदा, शांतिलता किस्कू, एनएसएस स्वयंसेवक बेबी गोराई, लक्ष्मी मरांडी, फूल कुमारी, उर्मिला हांसदा, संजय मुर्मू, सुनील टुडू, पंकज कुमार, एलिजाबेथ मरांडी, नियेल, प्रकाश, जेम्स आदि ने कैंटीन परिसर, एनएसएस परिसर, बैंक परिसर, एडमिन ब्लॉक, मुख्य भवन तथा विश्वविद्यालय के आंतरिक मार्गों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर कंदीर ने अपने संबोधन में स्वच्छता अभियान की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल परिसर की सज्जा ही नहीं, बल्कि जीवन की संस्कृति है। उन्होंने कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों की भागीदारी की सराहना की और ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.