Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

स्मृति शेष : बच्चों और युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा भरा करते थे हिंद क्लब के संरक्षक रमेश राउत

0 500
हिंद क्लब के एक पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित स्व.रमेश राउत। (फाइल फोटो)

दुमका। हिंद क्लब, दुमका के मुख्य संरक्षक रमेश राउत नहीं रहे। 25 सितम्बर को उनका निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन पर दुमका शहर के हर वर्ग के लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। समाजसेवी स्व.राउत एक लोकप्रिय व्यक्ति थे। बतौर हिंद क्लब के संस्थापक संरक्षक वे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्कूली बच्चों और युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा भरा करते थे। उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा मुहल्ला स्थित हिंद क्लब में पूरे धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाता था।

हिंद क्लब के एक देशभक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को पुरस्कृत करते हुये स्व.रमेश राउत (लाल रंग का टोपी पहने हुये) फाइल फोटो।

इस अवसर पर वे बच्चों और युवाओं के बीच देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत भी किया करते थे। उनके द्वारा हर साल आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह दुमका शहर में चर्चा का विषय बनता था। गौरतलब है कि कभी भी भारत देश के विरोध में होने वाले किसी भी घटना के खिलाफ वे हिंद क्लब के बैनर तले युवाओं के साथ जुलूस आदि निकालकर भारत की शान में नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया करते थे।
गरीबों के बीच करते थे कम्बल और कपड़ों का वितरण

गरीब महिलाओं को कम्बल वितरण करते हुए स्व.रमेश राउत (लाल रंग का टोपी पहने हुए)। फाइल फोटो।

हिंद क्लब के बैनर तले स्व.रमेश राउत सर्दी के मौसम में गरीबों के बीच कम्बल और गर्म कपड़ों का वितरण किया करते थे।
कुम्हार पाड़ा के दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर कर लेते थे हिस्सा

पिछले वर्ष प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवाओं के स्थान स्व.रमेश राउत। (फाइल फोटो)

स्व.रमेश राउत कुम्हार पाड़ा के सार्वजनिक दुर्गा पूजा में हर साल बतौर अभिभावक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।
अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण भी करते थे
हिंद क्लब के बैरन तले स्व.रमेश राउत विभिन्न अवसरों पर दुमका अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया करते थे।
खाने और खिलाने के थे बड़े शौकीन
स्व.रमेश राउत खाने और खिलाने के बड़े शौकीन व्यक्ति थे। इसके लिए वे विभिन्न अवसरों पर हिंद क्लब में शहर के गणमान्य लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया करते थे।

(webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.