Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

मॉडल कॉलेज राजमहल में शुरू हुआ एनएसएस का कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया वृक्षारोपण

0 264

राजमहल। मॉडल कॉलेज राजमहल में बुधवार से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। गौरतलब है कि सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा मॉडल कॉलेज राजमहल को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दो इकाईयों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके लिए कॉलेज के वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ.रमजान अली एनएसएस इकाई एक और हिन्दी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ.अमित कुमार इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी नियुक्त किये गये है। नवनियुक्त दोनों कार्यक्रम पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आज कॉलेज के बहुउद्देशीय सह परीक्षा भवन परिसर में छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई कर अशोक, गुलमोहर, नीम, अमलतास, कनेर, शमी आदि के पौधे लगाये। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रमजान अली ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण एक स्वस्थ समाज की पहचान है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अमित कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले प्राचार्य डॉ.सिंह ने दोनों नवनियुक्त एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारियों को विश्वविद्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र प्रदान किया। प्राचार्य डॉ.सिंह ने कॉलेज में एनएसएस शुरू होने पर विश्वविद्यालय का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह छात्राओं में सामाजिक जागरूकता, सेवा भाव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। एनएसएस से विद्यार्थियों का बौद्धिक एवं नैतिक विकास भी होगा। डॉ.सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज से जोड़कर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करती है। डॉ.सिंह ने बताया कि दोनों इकाई में 100-100 एनएसएस स्वयंसेवकों का नामांकन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.