Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

एसकेएमयू की एनएसएस स्वयंसेवक गुंजन शर्मा और संदीप किस्कू ग्वालियर में आयोजित होने वाले प्री आरडी परेड कैम्प में होंगे शामिल

0 466

दुमका। ग्वालियर में 05 से 14 नवम्बर तक आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण शिविर में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवक गुंजन शर्मा और संदीप किस्कु शामिल होंगे। इसके लिए दोनों स्वयंसेवकों का चयन विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत जोनल स्तर की चयन प्रक्रिया के लिए हुआ है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ.धनंजय कुमार मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि गुंजन शर्मा आरडी बाजला महिला कॉलेज, देवघर के एनएसएस इकाई 02 की स्वयंसेवक है। जबकि संदीप किस्कू एसपी कॉलेज, दुमका के एनएसएस इकाई 07 के स्वयंसेवक है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर डॉ.कुनुल कंदीर, कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा, वित्त सलाहकार डॉ.ब्रजनन्दन ठाकुर, सीसीडीसी डॉ.अब्दुस सत्तार और एनएसएस समन्वयक डॉ.मिश्र सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों को बधाई दी है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ.मिश्र ने कहा कि दोनों स्वयंसेवकों के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.करूणा पंजियारा और डॉ.पूनम बिंझा भी बधाई के पात्र हैं जिनके सफल मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त हुई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.