Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

दुमका शहर से अपहृत देवघर का युवक सकुशल बरामद, पांच गिरफ्तार

0 304

दुमका। दुमका शहर के गांधी मैदान के सामने रिलायंस मार्ट के पास से देवघर के रंजीत कुमार दास के पुत्र राजीव रंजन का अपहरण कर पांच लाख रूपये फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अगवा किये गये युवक राजीव रंजन को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में मानस दास (19), पिता स्व.राजेश कुमार दास, हिजला रोड, डंगालपाड़ा, पुराना दुमका, सुबोजीत मंडल (25), पिता उज्ज्वल मंडल, हरनाकुण्डी, कालीमण्डा, दुमका, संतोष कुमार मंडल उर्फ राजा मंडल (27), पिता किशोर मंडल, रसिकपुर, सोनवाडंगाल, दुमका, नामित कुमार राणा (21), पिता विष्णु राणा, पुराना दुमका, केवटपाड़ा, दुमका और अंशु कुमार उर्फ मक्खी (19), पिता सत्यनारायण यादव, बक्सीबांध, दुमका ने दोष स्वीकारोक्ति ब्यान में अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के द्वारा घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाईकिल तथा फिरौती की मांग करने में उपयोग किये गए मोबाइल को भी जप्त किया है। पुलिस के अनुसार मामले में देवघर जिला के गोबरशाला, थाना पथरअड्डा के रंजीत कुमार दास ने दुमका नगर थाना में अज्ञात अपराधियों के द्वारा अपने पुत्र राजीव रंजन के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि अपहरणकर्ता ने उनसे फिरौती के तौर पर पांच लाख रूपये की मांग की थी। साथ ही उन्हें धमकी दी गयी थी कि फिरौती की रकम नहीं देने पर उनके पुत्र राजीव रंजन को जान से मारकर फेंक दिया जायेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी सदर दुमका विजय कुमार महतो के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा उक्त अपराधियों को पकड़ा गया। टीम में दुमका नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान, जामा थाना प्रभारी अजित कुमार, नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन, अनुज कुमार, रोहित साव, राजीव रंजन 2, दुमका मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अशोक मिश्रा, नगर थाना के हवलदार प्रकाशचन्द्र मुर्मू, आरक्षी रामचरण मरांडी और अमित कुमार शामिल थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.