Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

जयंती पर राजद कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 193

दुमका। राजद के द्वारा शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने यहां पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, पंकज यादव, युवा नेता अविनाश कुमार सिंह चंचल, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, दिनेश कुमार मिश्रा, जुलकर अंसारी, शेष यादव, रंजन कुमार, रवि कुमार, अमित वर्मा, अनिल राय, कटकी पंडित आदि शामिल थे। कार्यक्रम को संबंधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ.यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के पश्चात् भारत की एकजुटता के लिए पूरी मजबूती के साथ काम किया, जिससे एक नए राष्ट्र का उदय हुआ था। देश की एकता और एकजुटता बनाये रखने के लिए कई चुनौतियां स्पष्ट रूप से विद्यमान थी। सरदार पटेल ने लाजवाब कौशल के साथ इन चुनौतियों का सामना करते हुए देश को एकता के सूत्र में बांधने के कार्य को पूरा किया और एकीकृत भारत के शिल्पकार के रूप में पहचान हासिल की। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि आज हम जिस भारत को एक अलग भौगोलिक इकाई के रूप में जानते हैं, वह सरदार पटेल की ही देन है। ये सरदार वल्लभ भाई पटेल ही थे जिन्होंने भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बंटे हिन्दुस्तान को एकजुट करने के कठिन कार्य का नेतृत्व किया था। गांधीजी ने भारत को विदेशी शासन से मुक्त करने के लिए अपना नेतृत्व दिया, तो पटेल ने इसके एकीकरण का नेतृत्व किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.