Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

उपायुक्त ने दुमका जिले के सभी स्कूलों में बच्चों की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

0 239

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को विद्यालयों में विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि नियमित उपस्थिति से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली मॉडल प्रश्नपत्रों का वितरण सभी प्रभारी शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थी आगामी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा है कि सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति और अभ्यास का पर्याप्त समय मिल सके। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में प्री टेस्ट फॉर्म भराने से पहले कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि कमजोर विद्यार्थी की पहचान कर आवश्यक क्लास चलाया जा सके। इससे कमजोर विद्यार्थी भी वार्षिक परीक्षा 2026 में बेहतर परिणाम पा सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.