Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बहुड़ा यात्रा : भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का है दुर्लभ अवसर दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष ... नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक

दुमका : जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित समिति की पहली बैठक में दो प्रस्ताव पारित

0 254
दुमका। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के नवनिर्वाचित समिति की पहली बैठक सोमवार को भास्कर अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से आए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इसके बाद दो प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। प्रथम प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जिला क्रिकेट संघ, दुमका के बैंक खाते को निर्वाचन प्रक्रिया से बने पदाधिकारियों के द्वारा संचालित करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के आलोक में बैंक खाते में पूर्व हस्ताक्षरी को संशोधित करते हुए नवनिर्वाचित सचिव शावर्ण मनोज कुणाल और कोषाध्यक्ष ललित कुमार पाठक को अधिकृत किया गया। दूसरे प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए दुमका जिला में क्रिकेट का खेल अच्छे एवं सुचारू रूप से हो इसके लिए उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और जिला खेल पदाधिकारी से मिलकर उनसे स्थानीय एटीम ग्राउंड को जिला क्रिकेट संघ, दुमका को हैंडओवर करने की मांग करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी संघ के नव निर्वाचित सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.