Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के हाथों हुआ स्पोर्ट्स जोन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण

0 288

दुमका। स्पोर्ट्स जोन क्रिकेट एकेडमी के द्वारा बुधवार को नव निर्वाचित जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के हाथों खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण कराया गया। इससे पहले स्पोर्ट्स जोन क्रिकेट एकेडमी के द्वारा नव निर्वाचित जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने खिलाड़ियों को आगामी सत्र के मैचों को जानकारी देते हुए उन्हें तैयारी करने को कहा। सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने खिलाड़ियों से अनुशासित हो कर अपना ध्यान केवल खेलने पर देने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी खिलाड़ी को संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित कुमार पाठक सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स जोन एकेडमी के अश्विनी कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.