सरैयाहाट पुलिस ने तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, बैंक कर्मी, क्रेडिट कार्ड अफसर और लोन अधिकारी बनकर लोगों से करते थे ठगी
सरैयाहाट। सरैयाहाट पुलिस ने गुरूवार को एक घर में बैठकर साइबर ठगी का काम रहे तीन लोगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के तकनीकी शाखा के द्वारा प्रतिबिम्ब एप्प के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ग्राम घघरी के एक घर में साइबर अपराध किया जा रहा हैं। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार इस सूचना पर एक छापेमारी टीम का गठन कर प्रतिबिम्ब एप्प के माध्यम से प्राप्त लोकेशन के आधार पर ग्राम घघरी के एक घर में गया। वहां देखा कि तीन लड़का घर के रूम में बैठकर साइबर ठगी का काम कर रहा था। पुलिस को देखते ही तीनों अपना मोबाइल इधर-उधर छुपाने लगा और भागने का प्रयास करने लगा, पर इसमें तीनों असफल रहा। पकड़ाये तीनों व्यक्तियों में विमल कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता जालो मंडल, ग्राम घघरी, थाना सरैयाहाट, कमल कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता जालो मंडल, ग्राम घघरी, थाना सरैयाहाट और मनोज कुमार मंडल, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता बटेश्वर मंडल, ग्राम कारुडीह (चांदनी चौक), थाना रामगढ़, जिला दुमका का रहने वाला है। छापेमारी किये गये घर के बारे में पूछने पर विमल कुमार ने उसे अपना घर बताया। पूछताछ में पकड़ाये तीनों ठगों ने बताया कि हमलोग यहां एकजुट होकर साइबर ठगी का काम करते हैं और आज भी कर रहे थे। हमलोग बैंक कर्मी, बैंक मैनेजर, क्रेडिट कार्ड अफसर, लोन अधिकारी, मईया योजना का बैंक खाता का आधार लिंक करने, प्रधानमंत्री निधि योजना, बिजल बिल का फर्जी एप्स को लेकर अधिकारी बनकर या अन्य कई तरीकों से लोगों से बात करते हैं। हमलोग क्रेडिट कार्ड का लिमिट अपडेट कराने एवं विभिन्न प्रकार की बात को बोलकर बहला-फुसलाकर संबंधित व्यक्ति के व्हाट्सएप्प पर विभिन्न कंपनियों का फर्जी फाइल भेजते है, जो एक लिंक के रूप में होता है। जैसे ही संबंधित व्यक्ति उस लिंग को ओपेन करता हैं, हमलोग उसके मोबाईल को क्लोनिंग/हैंक कर लेते है। उसके बाद उसका ओटीपी हमारे मोबाइल में आ जाता है, जिससे उस व्यक्ति के अकाउंट का पैसा ऑनलाइन निकाल लेते है। उसके बाद जिओ मार्ट एवं अन्य विभिन्न एप्स से ऑनलाइन मार्केटिंग करते हैं। गिरफ्तार तीनों ठगों ने बताया कि वह साइबर ठगी का पैसा अपने बैंक अकाउंट में नहीं लेते हैं। उस पैसा को हमलोग किसी अन्य व्यक्ति के खाता में डालते हैं, जिसके बदले उस व्यक्ति को प्राप्त रकम का 30 प्रतिशत देते है। गौरतलब है कि पकड़ाये गये उक्त तीनों साइबर ठगों से पुलिस ने सिम कार्ड सहित कई मोबाइल व एटीएम कार्ड भी जब्त किया है। तीनों साइबर ठगों को पकड़ने के लिए गठित छापेमारी दल में सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव सहित पुलिस अवर निरीक्षक जय प्रकाश दास, विकेश कुमार मेहरा, नकी ईमाम खाँ, सहायक अवर निरीक्षक विरेन्द्र कुमार, आरक्षी महेन्द्र प्रसाद यादव और उमाशंकर कुमार शामिल थे।
