Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

एसकेएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने दुमका आयेंगे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

0 325
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह 17 नवम्बर को स्थानीय कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार भाग लेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल श्री गंगवार दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जबकि समारोह में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं वर्तमान लोकपाल प्रो.मनोरंजन प्रसाद सिन्हा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कुलपति ने बताया कि समारोह में विश्वविद्यालय के 78 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक तथा 37 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी। आमंत्रण समिति के समन्वयक डॉ.अजय सिन्हा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों की सूची तैयार कर ली गयी है। जल्द वितरण का भी कार्य शुरू किया जायेगा। विश्वविद्यालय द्वारा उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 नवम्बर को कन्वेंशन सेंटर में पूरी की जायेगी। जिन छात्र-छात्राओं के नाम सूची में अंकित हैं, वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सकते है। डॉ.सिन्हा ने बताया कि राज्यपाल सहित दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले सभी अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक ‘लोटा-पानी’ विधि से किया जायेगा। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी संताली विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ.शर्मिला सोरेन को दी गई है। इस टीम में असिस्टेंट डीएसडब्ल्यू डॉ.पूनम हेम्ब्रम, डॉ.चम्पावती सोरेन, डॉ.स्नेहलता मुर्मू और डॉ.सुमित्रा मुर्मू को शामिल किया गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.