Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने भगवान बिरसा मुंडा और सिदो कान्हु को किया नमन

0 178
दुमका। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने उपायुक्त आवास के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, नेतृत्व और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए दिया गया योगदान आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दुमका शहर के पोखरा चौक स्थित अमर शहीद वीर सिदो कान्हु की भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सिदो कान्हु जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से ही हमारी धरती की पहचान और गौरव सुरक्षित है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने यह भी संकल्प लिया कि जनजातीय वीरों के आदर्शों से प्रेरित होकर जिले में विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को और गति दी जाएगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.