Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

गुजरात के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे एसकेएमयू के चार एनएसएस स्वयंसेवक

0 288
अंटु राय            कृष्ण कुमार         अंशु कुमारी        जसप्रीत कौर

दुमका। गुजरात के आनंद में 22 से 28 नवम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेने के लिए सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के चार एनएसएस स्वयंसेवक-अंशु कुमारी, जसप्रीत कौर, अंटु राय और कृष्ण कुमार का चयन हुआ है। एनएसएस स्वयंसेवक अंशु कुमारी, जसप्रीत कौर, कृष्ण कुमार जेजेएस काॅलेज मिहिजाम, जामताड़ा और अंटु राय देवघर काॅलेज, देवघर के विद्यार्थी है। विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डाॅ.धनंजय कुमार मिश्र के अनुसार चयनित चारों स्वयंसेवक उक्त शिविर में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। डाॅ.मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर युवाओं में राष्ट्रीयता, सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। देश भर के विभिन्न राज्यों से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक इस शिविर में विविध प्रशिक्षण सत्रों, सांस्कृतिक गतिविधियों, राष्ट्र निर्माण से जुड़े व्याख्यानों तथा सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। डॉ.मिश्र ने कहा कि चयनित स्वयंसेवकों का यह अनुभव न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में सहायक होगा, बल्कि लौटकर वे अपने विश्वविद्यालय परिसर तथा महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। एनएसएस इकाई ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शिविर सहभागिता की शुभकामनाएं दी हैं। संबंधित एनएसएस स्वयंसेवकों के कार्यक्रम पदाधिकारियों में डॉ.देवकी पंजियारा, डॉ.अनिमा तिग्गा और डॉ.रणजीत कुमार यादव ने उनके चयन पर हर्ष व संतोष व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.