Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

मॉडल कॉलेज राजमहल पहुंचे झारखंड प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष सरयू राय और सदस्य देवेन्द्र कुुंवर

0 247

साहिबगंज। झारखंड प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष सरयू राय और सदस्य विधायक देवेन्द्र कुंवर अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को माॅडल काॅलेज, राजमहल पहुंचे थे। यहां काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.रणजीत कुमार सिंह ने उनका अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष श्री राय और सदस्य श्री कुंवर के साथ डीएफओ प्रबल गर्ग, राजमहल के एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और जिला परिषद् सदस्य रणधीर सिंह भी उपस्थित थे। कॉलेज परिसर का अवलोकन करते हुए श्री राय ने व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह महाविद्यालय किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ शिक्षा के अवसर सुलभ हुए हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.सिंह ने आगंतुकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अतिथियों ने कालेज परिसर में पांच औषधीय एवं फलदार पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अतिथियों ने काॅलेज के जीवाश्मों के लघु संग्रहालय का भी अवलोकन किया। गौरतलब है कि प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष सरयू राय वर्तमान में जमशेदपुर पूर्व सीट से निर्दलीय और सदस्य देवेन्द्र कुंवर जरमुंडी से भाजपा विधायक हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.