Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

बेथेल मिशन स्कूल के बाल मेला में बच्चों के नृत्य व संगीत पर थिरके लोग, पूर्व मंत्री डाॅ.लुईस मरांडी ने की स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना

0 340

दुमका। बेथेल मिशन स्कूल, दुमका में रविवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड की पूर्व मंत्री जामा विधायक डाॅ.लुईस मरांडी, विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ.प्रणेश सोलोमन, विद्यालय के निदेशक तरूण स्मिथ और प्राचार्या मिनु स्मिथ ने दीप जलाकर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डाॅ.लुईस ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास का एकमात्र साधन है। उन्होंने बेथेल मिशन स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि विगत 18 वर्षों में इस विद्यालय ने झारखंड की उपराजधानी दुमका में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए छात्रों के भविष्य का निमार्ण किया है, जो सराहनीय है। डाॅ.लुईस ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्ता के साथ रचनात्मक शिक्षा पर विशेष जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डाॅ.सोलोमन ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के निरंतर विकास की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें बच्चों ने नृत्य व संगीत की प्रस्तुति के साथ नाट्क का भी मंचन किया। कार्यक्रम में ‘‘ऑपरेशन सिन्दूर’’ नाटक का मंचन मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में निधि कुमारी और आराधना श्रुति का एकल नृत्य व डोला रे डोला गाने पर अमीषा और अंजली शर्मा के नृत्य ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बाल मेला में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी एवं स्टाॅल भी लगाया गया था। कार्यक्रम में मंच का संचालन शिक्षक डेमेल्यिस मरांडी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के राशु, प्रयाग गुप्ता, रविन्द्र कुमार विश्वा, राजेश सोरेन, विजय, सुजाता, मनीषा, ज्योति हांसदा, सुंदर कुमार बैयरा, आनंद, दिलीप अंसारी जी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.