Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

संताल परगना स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिदो कान्हु की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 302

दुमका। संताल परगना स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वारा यहां पोखरा चौक स्थित अमर शहीद वीर सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ.अंजुला मुर्मू, जिला महामंत्री पवन केसरी, मार्शल ऋषिराज टुडू, सोनी हेम्ब्रम, मनीष कुमार, दीपक स्वर्णकार, नवल किस्कू, रूपेश मंडल, गोपीनाथ दत्ता, संतोष सोरेन, वीरेन्द्र मरांडी, चार्ल्स सोरेन, दीपाली मंडल, रामकृष्ण हेम्ब्रम, रानी सिंह, कुश कुमार पाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1855 में संताल परगना की स्थापना वीर शहीद सिदो कान्हु, चांद, भैरव, फूलो, झानो जैसे महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संताल हूल का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को स्वाभिमान, अधिकार और न्याय के लिए खड़ा किया। उन्होंने कहा कि संताल परगना की स्थापना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, जल, जंगल और जमीन की रक्षा और आत्मसम्मान की ऐतिहासिक जीत है। भाजपा इन आदर्शों को आत्मसात करते हुए संताल परगना के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.