Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

एसकेएमयू : छात्रों को छुट्टी में भी पढ़ायेंगे नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर, लेंगे ऑनलाइन क्लास

0 469

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शीतकालीन एवं क्रिसमस अवकाश के दौरान भी शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस बावत विश्वविद्यालय ने मंगलवार को सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि वे अवकाश के दौरान भी नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर (एनबीएपी) के द्वारा छात्रों के लिए आॅनलाइन क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो.दीपक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दौरान एनबीएपी द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ आवश्यक गैरशिक्षण कार्य भी नियमित रूप से किए जायेंगे। इस संदर्भ में सभी पीजी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों तथा प्रभारी प्राध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे एचटीडी, रांची द्वारा जारी संकल्प के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निर्देशों के मुताबिक अवकाश अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं पूर्व निर्धारित दिनचर्या और स्वीकृत समय सारणी के अनुरूप ही आयोजित की जायेगी। संबंधित विभागाध्यक्ष, प्राचार्य व प्रभारी प्राध्यापक द्वारा अनुमोदित दिनचर्या का पालन अनिवार्य होगा। इसके साथ ही प्रत्येक ऑनलाइन कक्षा के संचालन का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा, जिसके आधार पर एनबीएपी को मानदेय प्रदान किया जायेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए अवकाश के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाओं का नियमित और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.