Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग के तीसरे मैच में जूनियर कैंप ने 77 रनों से जीत दर्ज की

0 322

दुमका। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के तत्वावधान में यहां ए टीम क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग ए डिवीजन 2025-26 का तीसरा मैच मंगलवार को ब्लैक दुमकनस और जूनियर कैंप के बीच खेला गया। मैच में जूनियर कैंप ने 77 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर कैंप ने 32.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। जूनियर कैंप की तरफ़ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंकुश राउत ने 98 रनों की पारी खेली। ब्लैक दुमकनस की तरफ़ से आलोक कुमार ने 3 विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए ब्लैक दुमकनस की टीम 123 रनों पर सिमट गई। जूनियर कैंप के सुमित कुमार सिंह ने गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए जूनियर कैंप के अंकुश राउत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिसे जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बुधवार को द जूनियर्स और सोल क्रिकेट एकेडमी ए के बीच मैच खेला जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग का दूसरा मैच एलएजे एकेडमी बी और एलएजे कैंप क्लब के बीच खेला गया था, जिसमें एलएजे कैंप क्लब ने 7 रनों से जीत दर्ज की थी। शानदार प्रदर्शन के लिए एलएजे कैंप क्लब के मो.उमर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार  मिला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.