Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

जामा के भटनिया पंचायत में विधायक डॉ.लुईस मरांडी के हाथों बंटा जरूरतमंदों के बीच सरकारी कम्बल

0 141

जामा। जामा प्रखंड कार्यालय के द्वारा शनिवार को प्रखंड अंतर्गत भटनियां पंचायत के गोवारी टोला में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी के हाथों 60 वृद्ध, असहाय, आदिवासी, हरिजन एवं पिछड़ा वर्ग के जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ.मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार गरीब, वृद्ध और असहाय वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। ठंड के इस मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में कम्बल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.विवेक किशोर, पंचायत की मुखिया मिनु हेम्ब्रम, पंचायत सचिव नीरज मिश्रा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सविता मुर्मू, लुखीराम हांसदा आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.