दुमका। इस खबर के साथ जो तस्वीर है वह दुमका शहर के टीन बाजार चौक की है। रविवार को शाम करीब 7 बजे यहां लोग ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे। यह कहे जाने पर कि जिला प्रशासन की ओर से अलाव की कितनी अच्छी व्यवस्था की गयी है, तो लोग भड़क गये। सचिन रजक सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह सरकारी अलाव नहीं है। हमलोगों ने इधर-उधर से लकड़ी लाकर खुद अलाव की व्यवस्था की है। हालांकि लोगों ने यह भी कहा कि
इससे पहले यहां पर नगर परिषद् की ओर से अलाव की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन नियमित रूप से नहीं। लोगों ने जिला प्रशासन से ठंड कम होने तक टीन बाजार चौक सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।






