Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है दुमका की पहली महिला न्यूज़ रिपोर्टर पिंकी उर्फ मामोनी

0 1,007

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में पिंकी कुमारी उर्फ मामोनी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गयी है, जो मीडिया व पत्रकारिता के क्षेत्र में आना चाहती है। मामोनी महिला सशक्तिकरण का वह उदाहरण है, जो दर्शाता है कि मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लैंगिक समानता व महिला एवं पुरूष दोनों के लिए समान अवसर उपलब्ध है। पिंकी उर्फ मामोनी दुमका की पहली महिला न्यूज़ रिपोर्टर है। वह मार्च 2025 से दुमका शहर में बतौर न्यूज रिपोर्टर जोहार न्यूज लाइव के बैनर तले काम कर रही है। स्थानीय दुमका पुलिस लाइन की रहने वाली मामोनी ने वर्ष 2015 में एस.पी.काॅलेज, दुमका से जूलाॅजी से स्नातक की डिग्री हासिल की है। जबकि एस.पी.बीएड काॅलेज, दुमका से उन्होंने 2018 में बीएड की पढ़ाई पूरी की है। मामोनी को समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते देखा गया है। पिछले दिनों यहां भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उन्हें रक्तदान करते भी देखा गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.