सरैयाहाट। दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सरैयाहाट बाजार स्थित श्रवण ज्वेलर्स में बुधवार की रात चोरी हो गयी है। आभूषण विक्रेता श्रवण प्रसाद साह ने गुरूवार को सुबह पुलिस को चोरी की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि कल मकर संक्रांति को लेकर उन्होंने दुकान बंद रखी थी। आज सुबह जब दुकान खोलने आये तो पता चला कि दुकान में चोरी हो गयी है। दुकानदार श्री साह के अनुसार दुकान से तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस अपने साथ ट्रैकर डाॅग का भी इस्तेमाल कर रही है। गौरतलब है कि सरैयाहाट बाजार में जिस श्रवण ज्वेलर्स में बीते रात चोरी हुई है वह थाना के ठीक बगल में है।





