Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

जामा के कई पंचायतों में विधायक डाॅ.लुईस मरांडी ने किया लैम्पस भवन का शिलान्यास

0 123
जामा। दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा, तपसी, नाचनगड़िया और लकड़ा पहाड़ी पंचायत में सोमवार को विधायक डाॅ.लुईस मरांडी ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर लैम्प्स भवन का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए जामा विधायक डाॅ.लुईस ने कहा कि लैम्पस के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, कृषि उपकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनुदानित दर पर सुलभ कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सहकारी संस्थाओं को मजबूत कर रही है। ताकि किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा सके। 100 मिट्रिक टन क्षमता वाला यह भवन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित समेकित सहकारी विकास परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य किसानों एवं ग्रामीणों को उनकी उपज के भंडारण, विपणन तथा उचित मूल्य दिलाने में सहायता करना है। कार्यक्रम में विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी कर्मवीर मेहता, मुखिया चंपावती देवी, ग्राम प्रधान गजाधर कुंवर, नुनलाल दर्वे, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, गौतम दर्वे, बुलेश यादव, शत्रुध्न मंडल, लैम्पस अध्यक्ष सुनील टुडू, लैम्पस प्रबंधक प्रदीप कुमार दर्वे,  वुदीलाल मरांडी, निर्मल बेसरा, निर्मल किस्कू, सुरेन्द्र यादव, उपेन्द्र दर्वे, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मेहताफ आलम आदि उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.