Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका में आयोजित फोटोग्राफी एवं सिनेमेटोग्राफी वर्कशाॅप में दी गयी विभिन्न तकनीकों की जानकारी

0 305
दुमका। दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन के द्वारा मंगलवार को यहां एमएस कैफे में फोटोग्राफी एवं सिनेमेटोग्राफी वर्कशाॅप आयोजन किया गया। कैनन के सहयोग से आयोजित इस वर्कशाॅप अनिंदो बसु मुख्य मेंटर के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ऑडियो विजन ने डीलर के रूप में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में फोटोग्राफर एवं सिनेमेटोग्राफरों ने भाग लिया, जिन्होंने विभिन्न तकनीकों पर विशेषज्ञों से ज्ञान प्राप्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रतीक रंजन सेन ने अपने सम्बोधन में फोटोग्राफी के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए एसोसिएशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। श्री सेन ने कहा कि यह वर्कशॉप दुमका में फोटोग्राफी एवं सिनेमेटोग्राफी के उत्साहियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ। एसोसिएशन के सचिव चुन्नू सिंह ने वर्कशॉप की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य के आयोजनों की घोषणा की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.