Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

चुनावी चर्चा : बोले लोग, हीरो टाइप के आदमी है मिक्की झा, लोगों की तन, मन और धन से करते है मदद

0 371
बतौर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सहारा देकर एक बुजुर्ग महिला को शिविर तक पहुंचाते अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा (फाइल फोटो)।
  • रवि कांत सुमन
दुमका। हीरो टाइप के आदमी है मिक्की झा, लोगों की तन, मन और धन से करते है मदद। आज भी यदि कोई गरीब अपनी बेटी की शादी में उनसे मदद मांगते है तो वे इससे पीछे नहीं हटते। जितना होता है वे मदद जरूर करते है। इसके कई उदाहरण है यहां पर। शनिवार को दुमका शहर के एक चाय दुकान पर नगर निकाय चुनाव की चर्चा में रसिकपुर इलाके के एक व्यक्ति ने यह बात कही। बात पूरी होते होते सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर साहब ने उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एकदम सही कहे। उन्होंने बताया कि एक बार जब वे विश्वविद्यालय जा रहे थे तो उनकी बाइक का फ्यूल खत्म हो गया। उसी समय अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा उस रास्ते से कहीं जा रहे थे। प्रोफेसर साहब को देखते ही वे रूक गये और उनसे सड़क पर खड़ा होने का करण पूछा। जब उन्हें पता चला कि सर के बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया है तो उन्होंने तुरंत फोन कर अपने किसी आदमी से पेट्रोल मंगवा दिया। तब जाकर प्रोफेसर साहब समय पर विश्वविद्यालय पहुंच सके। प्रोफेसर साहेब ने बताया कि इससे पहले वे श्री झा को पहचानते नहीं थे, केवल उनका नाम सुना था। यह बात उस समय की है जब विश्वविद्यालय के रास्ते पेट्रोल पंप नहीं था। इसी तरह एक चर्चा में एक बार दुमका के जाने माने होमियो चिकित्सक स्व.डाॅ.नयन कुमार राय ने बताया था कि कैसे एक गरीब बच्चे की आर्थिक मदद कर मिक्की झा ने उसकी जान बचाई थी। उन्होंने बताया था कि मिक्की झा की मदद से ही संबंधित बच्चे का ऑपरेशन कोलकाता के एक बड़े अस्पताल में होना संभव हुआ था। डाॅ.साहेब ने बताया था कि बच्चे की मदद के लिए उसके

बतौर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा (फाइल फोटो)

परिजनों के साथ वे देर रात श्री झा से उनके आवास में मिले थे। उन्होंने रात में ही एक बड़ी रकम देकर बच्चे का तुरंत इलाज कराने को कहा था। डाॅक्टर साहेब ने बताया था कि उक्त बच्चे के अलावा मिक्की झा ने उनके आग्रह पर कई बार गरीबों की मदद की थी, जो सराहनीय है। गौरतलब है कि दुमका नगर निकाय के होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा भी शामिल है। बतौर भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन दुमका के लोगों ने मिक्की झा के सामाजिक कार्यों को बहुत नजदीक से देखा है, जिसमें उन्होंने सच में तन, मन और धन से भी लोगों की सेवा की है जिसे नकारा नहीं जा सकता। श्री झा के कार्यकाल के दौरान ही रेड क्राॅस सोसाइटी समाज सेवा के क्षेत्र में दुमका में रेस हुई थी और सोसाइटी की एक अच्छी छवि लोगों के बीच बनी थी, इसे भी नकारा नहीं जा सकता। मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर हो या फिर अन्य कोई सामाजिक कार्य श्री झा को उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते देखा गया था। बतौर रेड क्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन श्री झा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मदद से दुमका सदर अस्पताल में कई सुविधाएं उपलब्ध करायी थी। नगर निकाय के पिछले चुनाव में उनकी पत्नी श्वेता झा के अध्यक्ष बनने के दूसरे दिन ही दुमका शहर के सब्जी मंडी में सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेचने वाले लोगों ने मिक्की झा जिन्दाबाद का नारा लगाया था। पूछे जाने पर लोगों ने बताया था इससे पहले सड़क किनारे सब्जी बेचने पर उन लोगों से कोई अवैध वसूली करता था, जिसे श्री झा ने बंद करवा दिया। बहरहाल ऐसे और भी कई उदाहरण है जिसमें श्री झा ने दुमका के लोगों की तन, मन और धन से मदद की है, जिसकी चर्चा आज हो रही है। यहां बता दे कि श्री झा के कार्यकाल के दौरान भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के द्वारा दुमका शहर के कई लोगों को इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद भी मिली थी। इसमें श्री झा को जरूरतमंद लोगों को उनके घर जाकर सोसाइटी की ओर से आर्थिक मदद करते भी देखा गया था। (webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.