Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमतसिंघका नेक्स्ट एलएलपी की कार्यशाला में रक्तदान शिविर आयोजित, 33 कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक... संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन, संविधान के आदर्शों पर चलने का ल... संविधान दिवस पर एसकेएमयू में संगोष्ठी आयोजित, संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हुई विस्तृत च... संविधान दिवस पर डुमरथर विद्यालय में गूंजे लोकतांत्रिक मूल्यों के संदेश, विद्यार्थियों ने रचनात्मक गत... डॉ.धनंजय की काव्यकृति ‘काव्याञ्जलि : माटी से मन तक’ का कुलपति ने किया लोकार्पण कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्... एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप... नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

शहीद दिवस पर एसपी काॅलेज में याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

0 305

दुमका। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसपी काॅलेज, दुमका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान, उनके विचारों तथा उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दो मिनट के मौन से की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य डाॅ.केपी यादव ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ.उपेंद्र कुमार ने कहा कि गांधी जी का जीवन आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे केवल पुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि गांधी जी के विचारों को अपने व्यवहार और जीवन शैली में उतारें। भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ.इंद्रजीत कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हिंसा, असहिष्णुता और स्वार्थ की प्रवृत्तियों के बीच गांधीवादी विचारधारा की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। अंग्रेजी विभाग के डॉ.सनोज स्टीफेन हेम्ब्रम ने गांधी जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि शहीद दिवस हमें यह सिखाता है कि देश की स्वतंत्रता और एकता को बनाए रखने के लिए हमें निरंतर सजग रहना चाहिए। इतिहास विभाग के डॉ.कमल शिवकांत हरि ने गांधी जी के प्रसिद्ध कथनों का उल्लेख करते हुए उनके संदेशों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव बनाए रखने की शपथ समाजशास्त्र विभाग की डॉ.विनीता रानी टोप्पो द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ डॉ. त्रिजा जेनिफर टोप्पो, प्रो.एलिजाबेथ, डॉ.मनीष कुमार, डॉ.कुमार सौरभ, गोपाल झा एवं प्रेम किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.