Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुए एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ.संजय कुमार सिंह और डाॅ.हशमत अली, विश्वविद्यालय परिवार ने दी भावपूर्ण विदाई

0 423
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ.संजय कुमार सिंह और डाॅ.हशमत अली शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। इस बावत स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के तत्वावधान में विश्वविद्यालय में एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुलपतिप्रो.कुनुल कंदीर ने दोनों सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर को स्नेह भेंट प्रदान कर सम्मानित किया। जबकि संघ की ओर से उनकी पत्नियों को सम्मानित किया गया। कुलपति, वित्त पदाधिकारी एवं कुलसचिव ने दोनों शिक्षकों को प्रोविडेंट फंड एवं सेवानिवृत्ति लाभ का चेक प्रदान कर घोषणा की कि अगले माह से उनका पेंशन उनके खातों में प्रारंभ हो जायेगा। अपने संबोधन में कुलपति प्रो.कंदीर ने कहा कि दोनों शिक्षक भले ही आज कार्य से अवकाश ले रहे हैं, परंतु शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। विश्वविद्यालय उनके अनुभव का लाभ भविष्य में लेता रहेगा। इससे पहले रसायन शास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ.सृजिता भारती ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि डॉ.संजय कुमार सिंह वर्ष 1982 तथा डॉ.हशमत अली अली 1996 से विश्वविद्यालय में अपनी सेवा दे रहे थे। विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में इन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संघ की अध्यक्ष डाॅ.शर्मिला सोरेन के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों में डाॅ.अजय सिन्हा, डाॅ.धनंजय कुमार मिश्र, डॉ.संतोष कुमार सिंह, डॉ.बसकी नीरज, डॉ.कुमार सौरव, डॉ.संजीव कुमार, डॉ.राजीव रंजन सिन्हा, डॉ.केपी यादव, डॉ.पीपी सिंह, डॉ.बिनय कुमार सिन्हा आदि ने भी दोनों शिक्षकों के सम्मान में समारोह को संबोधित किया। वक्ताओं ने दोनों शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक, कुशल प्रशासक, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ.संजय कुमार सिंह ने लगभग 44 वर्षों तक विश्वविद्यालय की सेवा करते हुए एचओडी, डीन सहित कई अहम पदों पर कार्य किया, वहीं डॉ.हशमत अली विद्वान शिक्षक, लेखक, शायर एवं आध्यात्मिक विचारों से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा, सीसीडीसी डॉ.अब्दुस सत्तार, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा तथा डीएसडब्ल्यू डॉ.जितेंद्र यादव ने भी अपने विचार रखते हुए दोनों शिक्षकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में संघ के सचिव डॉ.राजेश कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जबकि मंच संचालन इतिहास विभाग की शिक्षिका डॉ.अमिता कुमारी ने किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.