Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

JSCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 टूर्नामेंट : दुमका ने जामताड़ा को 159 रनों से रौंदा

0 292

दुमका। JSCA Inter District Under 23 Tournament के तहत दुमका वेन्यू पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में दुमका की टीम ने जामताड़ा को 159 रनों के विशाल अंतर से पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर जामताड़ा की टीम ने दुमका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने 43.2 ओवर में 226 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दुमका की ओर से अंकुश कुमार ने शानदार 85 रन, चेतन्य वीर ने 62 रन तथा राजेंद्र ने 29 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जामताड़ा की ओर से मुकेश कुमार ने 3 विकेट, जबकि प्रिंस अनुराग और ओम सिंह ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जामताड़ा की पूरी टीम महज 12.4 ओवर में 67 रन पर सिमट गई। दुमका की घातक गेंदबाजी के सामने जामताड़ा के बल्लेबाज टिक नहीं सके। विभु कुमार ने 4 विकेट, चेतन्य वीर ने 3 विकेट और रविन्द्र कुमार ने 2 विकेट लेकर जीत को एकतरफा बना दिया।
ऑलराउंड शानदार प्रदर्शन के लिए चेतन्य वीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें Jharkhand State Cricket Association के ऑब्ज़र्वर सतीश सिंह एवं जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल द्वारा ट्रॉफी और ₹5000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के दौरान JSCA द्वारा नियुक्त अंपायर रवि रंजन झा और हेमंत ठाकुर, स्कोरर अनिकेतन कुमार, लीज़निंग ऑफिसर सी.पी. सिंह सहित जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष ललित तिवारी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सूरज पाठक एवं ग्राउंड्स मैन उपस्थित रहे। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव ने मैच में उपस्थित दर्शकों, खिलाड़ियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


JSCA U 19 बॉलिंग एक्सीलेंस हंट 2026 में दुमका के तीन खिलाड़ियों का चयन
JSCA U-19 Bowling Excellence Hunt 2026 में दुमका के विभु कुमार, रविन्द्र कुमार और आशुतोष आनंद के चयन पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सदस्यों ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
तीनों खिलाड़ी 28 फरवरी 2026 तक JSCA कैंप में भाग लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.