Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

समारोहपूर्वक मनेगा छात्र चेतना संगठन का 28वां स्थापना दिवस

0 176
दुमका। छात्र चेतना संगठन का 28वां स्थापना दिवस शुक्रवार को यहां जन पुस्तकालय परिसर में समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। इस बावत गुरूवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के महान् क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस 27 फरवरी को स्थापित छात्र चेतना संगठन जाति, धर्म और लिंगभेद से उपर उठकर केवल छात्रों व युवाओं के शैक्षणिक, शारीरिक, मानसिक और राष्ट्रीय चेतना उत्थान के लिए काम करता है। हमारी मान्यता है युवा राष्ट्र के वर्तमान के साथ राष्ट्र के भविष्य हैं और युवा वर्ग हीं भारत के पुनर्निर्माण के लिए एक योद्धा के रूप में कार्य कर सकते हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में झारखंड के सभी जिलों सहित बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी संगठन के योद्धा शामिल होंगे। समारोह का शुभारंभ सुबह 11.55 बजे संगठन के झंडोत्तोलन के साथ किया जायेगा। इसके बाद 12.15 बजे महापुरूषों का माल्यार्पण होगा। मंच पर कार्यक्रम 12.15 बजे दीप प्रज्जवल के साथ शुरू हुआ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.