Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

जनता की उम्मीदों के साथ शपथबद्ध हुए दुमका नगर परिषद् और बासुकिनाथ नगर पंचायत के नए जनप्रतिनिधि

0 211

दुमका। जिला मुख्यालय में नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की उपस्थिति में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकिनाथ के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद दुमका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया सहित सभी 21 वार्ड पार्षदों को उपायुक्त द्वारा विधिवत शपथ दिलाई गई। वहीं, डीआरडीए सभागार में आयोजित समारोह में नगर पंचायत बासुकिनाथ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीणा देवी एवं 12 वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई।

इसके अतिरिक्त नगर परिषद दुमका के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने शपथ दिलाई, जबकि नगर पंचायत बासुकिनाथ के उपाध्यक्ष रोहित राउत को अध्यक्ष वीणा देवी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सभी जनप्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नगर क्षेत्रों के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सभी को समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.