Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुमका में जश्न, आतिशबाजी, मिठाई और झालमुड़ी के साथ कार्यकताओं ने मनाया विजय उत्सव

0 162

दुमका। असम, पुडुचेरी एवं पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और प्रचंड जीत पर सोमवार को दुमका शहर के टीन बाजार चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां आतिशबाजी, मिठाई वितरण और पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी बांटकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ जीत की खुशी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान टीन बाजार चौक उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। चारों ओर उत्साह, उल्लास और जोश का माहौल था। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, झालमुड़ी वितरित कर और जोशीले नारों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री मृणाल मिश्रा, निवास मंडल, सीताराम पाठक, डॉ.अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, पवन केसरी, बबलू मंडल, गायत्री जायसवाल, मार्शल ऋषिराज टुडू, धर्मेंद्र सिंह, गुंजन मरांडी, पिंटू अग्रवाल, नवल किस्कू, पंकज वर्मा, रामवतार भालोठिया, मनोज साह, शशांक भुई, संतोष सोरेन, नीतू झा, सोनी हेंब्रम, लक्ष्मण पंडित, संतोष कुमार डिबर, अजय वर्मा, टिंकू गण, अजय गुप्ता, श्रीधर दास, मनीष कुमार, सुजीत यदुवंशी, दिनेश सिंह, इंद्रजीत कुमार, कुश पाल सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.