Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका में इस्कॉन की सात दिवसीय श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई से, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

0 95

दुमका। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में इस्कॉन के द्वारा सात दिवसीय श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को यहां बांधपाड़ा स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल में इस्कॉन सेंटर दुमका के प्रभारी स्वामी सत्यबाक गुरुदास प्रभु की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष रथ यात्रा को और अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार रथ यात्रा में विशेष रूप से भव्य सजावट, हरिनाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रचार-प्रसार को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में विभिन्न सेवाओं के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस वर्ष सात दिवसीय रथ यात्रा का शुभारंभ 16 जुलाई से होगा। दुमका के सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें और भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलदेव जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।


श्री सत्यबाक गुरुदास प्रभु ने समस्त दुमका वासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह रथ यात्रा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण भक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का दिव्य माध्यम है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगली महत्वपूर्ण बैठक 10 मई को राधा माधव मंदिर, गिलानपाड़ा, दुमका में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी सेवक एवं इच्छुक श्रद्धालु सम्मिलित होकर अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। जो भी श्रद्धालु रथ यात्रा या इस्कॉन से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे इस्कॉन मंदिर, शिव पहाड़ चौक (गिधनी पहाड़ी रोड), राज पैलेस के द्वितीय तल पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दुमका में इस्कॉन मंदिर की स्थापना के बाद पहली बार भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस्कॉन से जुड़कर श्रीकृष्ण भावनामृत के मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.