Local & National News in Hindi

विश्व रक्तदाता दिवस पर दुमका ब्लड सेंटर में लगा रक्तदान शिविर, 31 लोगों ने किया रक्तदान

0 369

दुमका। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका और भारतीय रेड क्राॅस सोसासइटी दुमका शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका के सचिव रवि कान्त सुमन, भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन डाॅ.राज कुमार उपाध्याय, सचिव डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव, मणि केशरी, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, निमाय चन्द्र रक्षित, विश्वजीत कुमार साहा, सच्चिदानंद, उमेश कुमार राउत, संतोष कुमार झा, चंदन कुमार गुप्ता, सोना सिंह, अमित कुमार और सुनील कुमार सिंह सहित कुल 14 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल आयोजन में भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डाॅ.मनोज कुमार घोष, संयुक्त सचिव डाॅ.सिकन्दर कुमार, धमेन्द्र सिंह बिट्टू, गरीब दास मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव विवेक भारती, रवि गोराई, मिथलेश यादव, ब्लड सेंटर दुमका के तकनीशियन प्रकाश कुमार दे, काजल सेन आदि ने अहम भूमिका अदा की। रक्तदान शिविर में गरीब दास मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट की अच्छी व्यवस्था की गयी थी। रक्तदान के बाद ब्लड सेंटर फूलो झानो मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका के सचिव रवि कान्त सुमन, भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन डाॅ.राज कुमार उपाध्याय और सचिव डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं है, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन प्रदान करेगा। उन्होंने रक्तदाताओं को विश्व रक्तदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि वे इस महान कार्य के लिए अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर ब्लड सेंटर में मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा के द्वारा भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 17 लोगों ने रक्तदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे...