Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे... सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में व्यास पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम, गुरु की महत्ता और भारतीय ... एसकेएमयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं समावेशन पर कार्यशाला शुरू, कुलपति ने समानता आधारित समाज पर दिया ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : ए टीम क्रिकेट मैदान में लगा जिला क्रिकेट संघ का योग शिविर

0 167

दुमका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला क्रिकेट संघ, दुमका की ओर से यहां ए टीम क्रिकेट मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ दुमका जिला योगासन खेल संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिन्हें जाने माने योगाचार्य डॉ.राकेश पराशर ने योग का अभ्यास कराया। शिविर में सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम में योगासन खेल संघ के पदाधिकारियों को जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। योग शिविर के पश्चात जिला क्रिकेट संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित क्रिकेट अकादमी सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निजी क्रिकेट क्लबों के पंजीकरण, अकादमी में प्रवेश एवं मासिक शुल्क, मैदान उपयोग शुल्क तथा प्रैक्टिस पिच उपयोग शुल्क जैसे विषयों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। बैठक में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, संयोजक डॉ.तुषार ज्योति, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पाठक, कार्यसमिति सदस्य शिबू चक्रवर्ती, पीटर टुडू, सीतेश साहा, चंदन गोराई, सूरज पाठक आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.