Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद विद्यार्थी परिषद् की भूख हड़ताल समाप्त तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब...

विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद विद्यार्थी परिषद् की भूख हड़ताल समाप्त

0 131

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय परिसर में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई।शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कुलपति से दूरभाष पर वार्ता के बाद विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की एक टीम अनशन स्थल पर पहुंची। टीम में डीन अकादमिक मामले डॉ.जैनेन्द्र यादव, कुलसचिव डॉ.अब्दुस सत्तार तथा वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा शामिल थे। पदाधिकारियों ने 15 सितम्बर से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं से विस्तृत बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र नेताओं को उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की आवाज को प्रमुखता से जन-जन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के निरंतर सहयोग के लिए संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। परिषद ने इसे संताल परगना के युवाओं और छात्र एकता की जीत बताया। परिषद की ओर से कहा गया कि यदि निर्धारित समय-सीमा में मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो छात्रहित की रक्षा के लिए आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.