Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि...

तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह

0 68

दुमका। 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका की सेकंड ऑफिसर लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, ग्वालियर में आयोजित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर फर्स्ट ऑफिसर की रैंक हासिल की है। प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘ए’ ग्रेड भी प्रदान किया गया। बुधवार को यहां कमार दुधानी स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित रैंक सेरेमनी में 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल यादव और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दुमका के चेयरमैन डॉ.राज कुमार उपाध्याय ने लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह के कंधे पर तीन स्टार लगाकर उन्हें फर्स्ट ऑफिसर की रैंक प्रदान की। इस दौरान एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, ग्वालियर की ओर से जारी प्रमाण पत्र भी उन्हें सौंपा गया। विदित हो कि लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय, काठीजोरिया की प्रभारी प्राचार्य भी हैं। उन्होंने 4 मई से 23 मई 2026 तक ग्वालियर स्थित एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया था। आधिकारिक कोर्स रिपोर्ट में उनके प्रदर्शन को औसत से बेहतर पाया गया और उन्हें ‘ए’ ग्रेड दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने ‘एक्स युवा शक्ति’ और ‘फ्लैग एरिया’ प्रतियोगिता में भी सक्रिय भागीदारी की। अकादमी की ओर से उन्हें मेहनती और अच्छी टीम सदस्य बताते हुए एनसीसी के विभिन्न विषयों में संस्थागत प्रशिक्षण संचालित करने में सक्षम बताया गया है। लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि वह एनसीसी के सर्वोच्च सम्मानों में शामिल डीजी कमेंडेशन बैज से सम्मानित होने वाली पहली एएनओ रही हैं। #####

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.