Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ... अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ... आलोचनाओं के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, आर्थिक मदद से इलाज स... विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई... दुमका : एक डॉक्टर के व्हाट्सएप स्टेटस से मची हलचल ने दिया समाज को जरूरी संदेश दुमका में 19 नवंबर को होगी जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता, राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

झारखंड क्रान्ति सेना ने उठाया अवैध बालू खनन का मुद्दा, जिला खनन पदाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

0 199

दुमका। जिले में कथित अवैध बालू उत्खनन, रात्रि में बालू परिवहन और ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर झारखंड क्रान्ति सेना ने गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को एक ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। अपने ज्ञापन में संगठन ने कहा है कि एनजीटी के प्रावधान लागू होने के बावजूद मयूराक्षी नदी के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध रूप से बालू उठाव और उसका परिवहन किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। संगठन के अनुसार, रात्रि के समय ट्रैक्टर और ट्रकों के माध्यम से बालू का परिवहन किया जा रहा है। वहीं निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदे वाहनों के परिचालन और कथित अवैध चालान के इस्तेमाल की भी शिकायत सामने आई है। झारखंड क्रान्ति सेना ने खनन विभाग से संबंधित नदी घाटों और परिवहन मार्गों की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया कि मुडमल्ला-महारो, जामा, मसलिया और रानीश्वर प्रखंड के कई घाटों से बालू को ट्रकों के माध्यम से बड़े पैमाने पर बाहर ले जाया जा रहा है। वहीं जामताड़ा जिले के नाला क्षेत्र से कथित रूप से बालू लदे ट्रक दुमका जिले के मुख्य मार्ग से चुटोनाथ, क़मार दुधानी, फूलो-झानो चौक और गुहियाजोरी होते हुए बिहार और बंगाल की ओर जाते हैं। झारखंड क्रान्ति सेना ने मांग की है कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से औचक जांच अभियान चलाया जाए। जिन नदी घाटों से व्यावसायिक बालू उठाव की अनुमति नहीं है, वहां किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोका जाए। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति और वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा है कि नदी और बालू प्राकृतिक संसाधन हैं, इसलिए इनके संरक्षण के लिए नियमों का प्रभावी अनुपालन जरूरी है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जिला खनन विभाग की ओर से शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को लेकर एनजीटी मुख्यालय में शिकायत की जाएगी। जिला खनन पदाधिकारी को ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल में रोनाल्ड मुर्मू, आनंद मुर्मू, मोहम्मद आशिफ, प्रीतम कुमार सोनू, राजू हांसदा, झारखंड क्रान्ति सेना के पूर्व अध्यक्ष अमर मरांडी और छात्र नेता राजीव बास्की शामिल थे। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.