दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए जलमीनार एवं चापाकल की मरम्मति शीघ्र कराने, साथ ही सभी अस्थायी एवं स्थायी शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शौचालय में साफ-सफाई के साथ-साथ जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। शौचालयों की प्रतिदिन सफाई अनिवार्य रूप से की जाए। सभी आवासन केंद्रों में पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रौशनी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र हवादार हों, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तैयारियां जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने विधुत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी विद्युत तारों को दुरुस्त करने एवं मेला क्षेत्र सहित सभी रूट लाइन में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। करंट जनित दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।एनडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जगह-जगह अस्का लाइट लगाए जाएंगे ताकि रात में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सड़क अतिक्रमण हटाने और सड़क पर पड़े बालू-ईंट आदि पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई। साथ ही शिवगंगा सरोवर के आसपास विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को मेला से पूर्व शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष का राजकीय श्रावणी मेला श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित अनुभव हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें।
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य...
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश
सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित
दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री...
लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय...
दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर...
दुःखद समाचार : दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक
दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी