Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

राजद के नाम पर गुमराह करने वालों पर होगी कार्रवाई : डॉ. अमरेन्द्र

0 271

दुमका। जिला राष्ट्रीय जनता दल की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए नए क्षमतावान लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों सांगठनिक चुनाव की घोषणा के साथ नियमानुसार सारी कमिटी स्वतः भंग हो गई है। इस प्रकार वर्तमान में जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के अलावे कोई पार्टी पदाधिकारी नहीं है। किसी प्रकोष्ठ के भी कोई पदाधिकारी अभी दुमका जिला में नहीं है। इस पर वरीय नेता प्रवीर कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ लोग राजद के पदाधिकारी बन कर लोगों को दिग्भ्रमित कर दल को कमजोर करने का कार्य कर रहा है। ऐसे लोगों से वार्तालाप करने के लिए कमिटी द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के नेता बाबूराम हांसदा को अधिकृत किया गया। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे लोगों की कार्यशैली में सुधार नहीं होता है तो उनलोगों पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर अध्यक्ष तथा प्रखंड अध्यक्षों को प्रखंड कमिटी का शीघ्र गठन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजद नेता प्रवीण कुमार वर्मा, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के नेता बाबूराम हांसदा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, जितेश कुमार दास, मो.लतीफ, पंकज यादव, ललित यादव, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छतीस महतो, दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, जयधन मुर्मू, अनूपलाल मुर्मू, अनिल पंडित, मयंक रंजन, अनिल राउत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.