Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का राष्ट्रीय छात्र दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह 9 जुलाई को

0 225

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दुमका नगर इकाई इस वर्ष अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 9 जुलाई को राष्ट्रीय छात्र दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्री अग्रसेन भवन में होगा। यह जानकारी रविवार को परिषद् के विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे और जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि समारोह में इस वर्ष दुमका जिला में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर विद्यार्थियों में ज्ञान, शील और एकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। परिषद् ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। परिषद् ने उम्मीद जताई है कि इस समारोह से युवाओं में नई ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.