Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

उपायुक्त से टॉफी और दुलार पाकर गदगद हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे

0 431

रामगढ़। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा गुरुवार को अपने निरीक्षण दौरे पर दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड पहुंचे थे। इस दौरान उपायुक्त श्री सिन्हा आंगनबाड़ी केन्द्र सहेजना पहुंचे। यहां उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों से बातचीत की और उन्हें टॉफी भी दी। उपायुक्त से टॉफी और दुलार पाकर बच्चे गदगद हो गए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा बच्चों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने उपस्थित सेविका एवं सहायिका को बच्चों की नियमित उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता तथा शिक्षा संबंधी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्र में डीएमएफटी मद से प्राप्त सामग्रियों के उपयोग की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने सेविका को पंखा, बल्ब, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता एवं पोषाहार वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नियमित रूप से साफ-सफाई, वजन मापन, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक गतिविधियां सुनिश्चित की जाए। webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.