Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

राजद नेता लक्ष्मण पासवान के निधन पर कार्यकर्ताओं में शोक, दी श्रद्धांजलि

0 404

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल के नेता लक्ष्मण पासवान के आकस्मिक निधन पर बुधवार को पार्टी के द्वारा यहां इंडोर स्टेडियम परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। राजद जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा में पार्टी कार्यकताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत नेता लक्ष्मण पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेंद्र ने कहा कि वे समाजिक न्याय के मजबूत स्तम्भ थे। उनका जन्म 26 जनवरी 1943 में चंदपुर भंगा, बमनखी ब्लॉक, जिला पूर्णिया बिहार में हुआ था। उन्होंने स्नातक की उपाधि तिलका मांझी विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। छात्र जीवन में ही राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखते हुए 1967 में बिहार विधानसभा का चुनाव बमनखी विधानसभा से लड़े और दूसरे स्थान पर रहे थे। 1975 में बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और विभिन्न पदों पर कार्य किए। उनकी पहली पोस्टिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़, दुमका के पद पर हुई थी। उसके बाद अंचलाधिकारी आदि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए 2001 में गया, बिहार से अपर समाहर्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद दुमका बार एसोसिएशन से जुड़ कर अधिवक्ता के रूप में अंतिम दिन तक कार्य करते रहे थे। सेवानिवृत्त होने के बाद आजीवन राजद के सक्रिय कार्यकर्ता और नेता के रूप में सामाजिक कार्यों से जुड़े रहें। पिछले महीना उन्होंने राजद के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी का दायित्व निभाते हुए चुनाव सम्पन्न कराया था। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि लक्ष्मण जी के निधन से राजद परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में राजद के प्रवीर कुमार वर्मा, असलम परवेज, मानिक पंडित, उमेश ठाकुर, सुबोध यादव, शेष यादव, दिनेश मिश्रा, गणेश भंडारी, कालेश्वर भंडारी, राजू चालक, आर्यन कुमार आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.